Categories: International

ईरान ने अपनी फोर्स के जरनल को ही मार दिया

ईरान ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की स्पेशल फोर्स के टॉप जनरल इस्माइल कानी को मार दिया है।

कानी पर इजरायल की सीक्रेट सर्विस मोसाद के लिए जासूसी का आरोप है। अरब मीडिया से आ रही रिपोर्ट के अनुसार, कानी ने सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई को धोखा दिया था। कानी ईरान की एलीट कुद्स फोर्स के चीफ थे, जो विदेशों में ईरान की प्रॉक्सी को तैयार करने के लिए कुख्यात है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कानी इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के साथ मिले हुए थे। अभी तक ईरान की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

कानी पर शक की सुई बीते सप्ताह में घूमी, जब वे सुप्रीम लीडर खामेनेई की हत्या करने वाले हमले में चमत्कारिक ढंग से बच गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी जनरल इसके पहले भी हत्या की कोशिशों से बच गए थे। UAE के द नेशनल ने अपनी रिपोर्ट में बिना कन्फर्म सोर्स के हवाले से बताया कि इस्माइल कानी को मोसाद से जुड़े होने के शक में मार दिया गया है।

You May Also Like

More From Author