जेल के बंदी हुनर बंद बन कर आएंगे बाहर

जेल में बंद बंदियों के तकनीकी कौशल विकास के लिए कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर की स्थापना, जेल अधीक्षक वे जेलर की मेहनत, बंदियों को प्रशिक्षण और भविष्य के लिए रोजगार सशक्त बनाने का प्रयास

सहारनपुर जिला कारागार में इंडिया विजन फाउंडेशन और इनर व्हील क्लब जगाधरी नोर्थ के सहयोग से निरूद्ध बंदियों के लिए कम्प्यूटर ट्रेनिंग सेंटर की शुरुआत की गई, इसका उद्देश्य बंदियों को कम्प्यूटर और तकनीकी कौशल का प्रशिक्षण देना है, ताकि वे भविष्य में अपने हुनर के माध्यम से स्वावलंबी जीवन जी सकें, जिसका जिला कारागार में फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर डिस्ट्रिक चेयरमेन पूजा गोयल, जोनल क्लब कोऑर्डिनेटर नीलिमा सैनी, क्लब प्रेसिडेंट हीनू सिंघल और अन्य सदस्यों ने बंदियों को प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया। जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने इस पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में जेलर प्रशान्त उपाध्याय, सुधांशु सिंह, विक्रम सिंह, गुंजन लोहान, जसवंत बाबू सहित अन्य कारागार स्टाफ भी उपस्थित रहे। जेल अधीक्षक वे जेलर की मेहनत ही है कि इस पहल से बंदियों का तकनीकी कौशल विकास होगा और रिहाई के बाद उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।

रिपोर्ट-नज़म मंसूरी

You May Also Like

More From Author