Categories: Crime Uttar Pradesh

बुर्का ना पहना बना तीन हत्याओं का कारण

नाराज पति ने पत्नी को मारी गोली, फिर दो बेटियों को मौत के घाट उतारा, तीन हत्याओं की एक वजह… ‘बुर्का न पहनना

उत्तर प्रदेश के जनपद शामली से खबर झूठी शान के लिए एक व्यक्ति ने पत्नी के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात करते हुए बड़ी बेटी ने पिता को देख लिया, जिस पर आरोपित ने उसे भी गोली मार दी। आवाज सुनकर छोटी बेटी पहुंची तो उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित ने तीनों के शवों को अपने ही घर में ही पहले से खोदे गए सेफ्टी टैंक में दबा दिया।

आरोपित के माता-पिता ने बहू और पोतियों के बारे में पूछा तो वह इधर-उधर की बातें करता रहा, जिस पर उनको शक हो गया। उन्होंने पुलिस को शिकायत कर दी। पूछताछ में आरोपित ने राजफाश कर दिया। पुलिस ने आरोपित के घर से तीनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया,
कांधला थानाक्षेत्र के गांव गढ़ी दौलत निवासी फारूक का निकाह 18 साल पहले मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर के गांव नरा निवासी ताहिरा से हुआ था। उनके पांच बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटियां 14 वर्षीय आफरीन, 11 वर्षीय आसमीन, आठ वर्षीय सहरीन और दो बेटे सात वर्षीय अरशद, पांच वर्षीय बिलाल हैं। फारूक खाना बनाने का काम करता है।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। करीब एक माह पहले दंपती में विवाद हो गया था, जिस पर ताहिरा बच्चों को छोड़कर अकेले मायके चली गई थी। तब उसने बुर्का नहीं पहना था। इसका भी फारूक ने विरोध किया था,

You May Also Like

More From Author