Categories: Saharanpur

जब जेल में पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष तो मच गया हड़कम महिला बंदियों ने ली राहत की सांस

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान का सहारनपुर जेल निरीक्षण, महिला बंदियों की समस्याओं पर संवेदनशील संवाद, हरियाली व स्वच्छता व्यवस्था की खुलकर की प्रशंसा

सहारनपुर में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता चौहान और सदस्य श्रीमती संगीता कश्यप ने सोमवार को जिला कारागार का गहन और प्रभावशील निरीक्षण किया। आगमन पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई, जिसके बाद निरीक्षण की शुरुआत महिला बैरक से हुई, अध्यक्ष एवं सदस्य ने महिला बंदियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएँ सुनीं और आवश्यकता अनुसार समाधान का भरोसा दिलाया।

बंदियों को शॉल वितरित करते हुए उन्होंने कहा कि सुधार और सम्मान दोनों हर व्यक्ति का अधिकार हैं। जिला कारागार के जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह और जेलर प्रशांत कुमार उपाध्याय ने जेल की सुरक्षा, स्वास्थ्य, प्रशिक्षण और सुधारात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की, आयोग की अध्यक्ष ने विशेष रूप से इस प्रशासनिक जोड़ी की सराहना की, जिन्होंने जेल परिसर में अनुशासन, स्वच्छता और सुधार की संस्कृति को मजबूत बनाया है।

अध्यक्ष बबीता चौहान ने जेल रेडियो के माध्यम से बंदियों को प्रेरक संदेश दिया। सजा अंत नहीं, नई शुरुआत का अवसर है। पाकशाला निरीक्षण के दौरान भोजन को चेक कर गुणवत्ता को उत्कृष्ट बताया गया। इसके बाद उन्होंने पुराने फांसीघर का अवलोकन किया और परिसर में एक पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। निरीक्षण के दौरान स्वच्छता, हरियाली, महिला सुरक्षा और सुधारात्मक व्यवस्थाओं की जो तस्वीर सामने आई उसकी अध्यक्ष ने खुलकर प्रशंसा की, इस दौरान जेल अधीक्षक सत्य प्रकाश सिंह, जेलर प्रशांत कुमार उपाध्याय, डिप्टी जेलर सुधांशु सिंह, गुंजन लोहान, जसवंत बाबू, विजय गौतम व प्रशिक्षु उप कारापाल सुश्री प्रियंका सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

You May Also Like

More From Author