Categories: Crime Uttar Pradesh

2.10 करोड़ रुपये के लिए पिता ने बेटे के लिए ऐसा क्या कर दिया।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोल सच का राज बीमा के 2.10 करोड़ रुपये के लालच में पिता ने बेटे की करवाई हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बीमा क्लेम के लालच में एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या करा दी, बेटे के नाम पर 2.10 करोड़ रुपये का एक्सीडेंटल बीमा कराया गया था, जिसे पाने के लिए पिता ने भाड़े के हत्यारों को साढ़े तीन लाख रुपये की सुपारी दी, हत्या के बाद पूरी वारदात को सड़क दुर्घटना जैसा दिखाने की कोशिश की गई,

घटना 26 नवंबर की है, जब मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे दुर्घटना माना, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की हत्या उसके सिर पर किसी भारी वस्तु से वार करके की गई है। बाद में शव की पहचान 30 वर्षीय अनिकेत शर्मा निवासी बहजोई के रूप में हुई,

पुलिस जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेकर अनिकेत के पिता बाबूराम शर्मा के पास पहुंची, तो उन्होंने लगातार इसे हादसा ही बताया, इससे पुलिस का शक और गहरा गया। आगे की जांच में पता चला कि अनिकेत के नाम पर 2.10 करोड़ रुपये का एक्सीडेंटल बीमा है, जिसकी जानकारी बाबूराम पुलिस से छिपा रहा था। पुलिस ने जब बाबूराम को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो वह टूट गया और पूरी साजिश का खुलासा किया।

You May Also Like

More From Author