Badaun Girl On Water Tank: बदायूँ में शोले फ़िल्म के वीरू की तरह पानी की टंकी पर चढ़ी लड़की, कहा,..’शादी कराओ वरना कूदकर दे दूँगी जान’

Badaun Girl On Water Tank:

बदायूँ: Badaun Girl On Water Tank: एक हैरान कर देने वाली ख़बर यूपी के बदायूँ जनपद से, जहाँ एक लड़की अपनी बहन के देवर के प्यार में इस क़दर से पागल हो गयी कि बहन के देवर के साथ शादी न होने के कारण शोले फ़िल्म के वीरू वाले अंदाज़ में पानी की टंकी पर चढ़ गयी, और आत्महत्या की धमकी देने लगी।

Badaun Girl On Water Tank

यह पूरा मामला बदायूँ के मूसाझाग थानाक्षेत्र के सरायपुर गाँव पिपरिया का है। पुलिस ने लड़की से जब लड़की से पानी टंकी के ऊपर चढ़ने का कारण पूछा, तो उसने बताया कि “वह अपनी सगी बहन के देवर से प्यार करती है, जो कि उझानी के भदरौल का रहने वाला है, और वह उसी के साथ शादी करना चाहती है। लेकिन उसके परिवार वाले इस शादी के लिये बिल्कुल भी राज़ी नहीं हैं। (Badaun Girl On Water Tank)

लड़की ने बताया कि बहन के देवर के साथ शादी न होने से आहत होकर वह पानी की टंकी पर चढ़ गई। वहां से कूदकर जान देने वाली थी। पानी की टंकी पर चढ़कर लड़की ने हाई वोल्टेज ड्रामा क्रिएट किया। इससे मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। (Badaun Girl On Water Tank)

Badaun Girl On Water Tank

इस दौरान पुलिस ने युवती को समझाते बुझाते हुए ध्यान भटकाया और पुलिस कर्मी और कुछ ग्रामीण चुपचाप टंकी के ऊपर चढ़े और लड़की के हाथ पैर पकड़कर नीचे उतार लाये। इसके बाद पुलिस ने युवती को किसी तरह से समझाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। (Badaun Girl On Water Tank)

ये भी पढ़ें: बुलन्दशहर में बॉयलर से विषैली गैस रिसाव की चपेट में आकर 2 लोगों की मौत, उद्घाटन के ही अवसर पर हुआ हादसा

व्हाट्सएप चैनल जॉइन करने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।

You may also like...