Ambala Road Accident: वैष्णो देवी जा रही मिनी बस ट्रक से टकरायी, हादसे में 7 की मौत और 20 से अधिक लोग घायल, अम्बाला में हुआ हादसा
Ambala Road Accident: उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से कुछ श्रद्धालु माता वैष्णो देवी दर्शन करने के लिये एक मिनी बस से जा रहे थे। हादसे में बचे अन्य लोगों ने बताया कि उनकी मिनी बस के ठीक आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था…
अम्बाला: Ambala Road Accident- अम्बाला में दिल्ली-जम्मू नेशनल हाइ-वे पर आज शुक्रवार की सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत हो गयी और 20 से अधिक लोग गम्भीर रूप से घायल भी हुए हैं।
घायलों को उपचार हेतु अम्बाला के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा मिनी बस के एक ट्रक से टकराने के कारण हुआ। पुलिस की आरम्भिक जाँच में सामने आया है कि हाइ-वे पर चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया तो पीछे से आ रही मिनी बस ट्रक से जा टकरायी। (Ambala Road Accident)
मीडिया रिपोर्ट्स में अम्बाला पुलिस के हवाले से बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से कुछ श्रद्धालु माता वैष्णो देवी दर्शन करने के लिये एक मिनी बस से जा रहे थे। हादसे में बचे अन्य लोगों ने बताया कि उनकी मिनी बस के ठीक आगे चल रहे एक ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिया था…
जिस कारण मिनी बस की ट्रक से ज़बरदस्त तरीक़े टक्कर हो गयी।” इस घटना में जिन 7 श्रद्धालुओं की मौत हुई है वे एक ही परिवार के थे। पुलिस के अनुसार इस दुर्घटना में घायल 3 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी जबकि 4 लोगों ने हॉस्पिटल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। (Ambala Road Accident)
घटना के संबंध में अम्बाला के पड़ाव थाने के SHO दिलीप ने बताया कि अभी तक इस हादसे में 7 की मौत हो चुकी है जबकि कई लोगों की हालत बेहद गम्भीर है। जिन लोगों की हालत ज़्यादा गम्भीर है, उन्हें निकटवर्ती बड़े हॉस्पिटल के लिये रेफ़र किया गया है। जबकि घटना में घायल लोगों में से कुछ का उपचार सिविल हॉस्पिटल में चल रहा है। (Ambala Road Accident)
ये भी पढ़ें: हिमंत बिस्वा को उलटा पड़ गया योगी बाबा का बुलडोज़र मॉडल, असम सरकार को देना पड़ गया 32.5 लाख का दण्ड