Bhopal Crime: बीजेपी नेता अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री का कर रहा था यौन शोषण, लेकिन जब अति हो गयी तो…
Bhopal Crime:
भोपाल: Bhopal Crime- मध्य प्रदेश में भाजपा नेता मनोज राय पर पार्टी की ही एक महिला नेत्री ने रेप का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि मनोज राय उसे डरा-धमकाकर रखते थे। इस दौरान कई बार संबंध बनाये। जब अति हो गई तो उसने अपने पति को पूरी बात बताई। दोनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है, तबसे नेता फरार है। आरोपी मनोज राय एनएसजी के रिटायर्ड कमांडो भी हैं।
शहरी थाना प्रभारी शशि विश्वकर्मा ने कहा कि महिला ने आरोप लगाया है कि मनोज राय ने महिला को घर छोड़ने का कहकर अपनी कार में बैठाया था। फिर उसे बाईपास ले गया, रात में अँधेरा देखकर गाड़ी रोक दी और उसका रेप किया। इसके बाद जान से मारने की धमकी दी। महिला ने यह भी कहा कि वह धमकी देता था कि उसके पति को पार्टी से निकाल देगा। मार्च 2024 से ही वह उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। (Bhopal Crime)
मामला दर्ज होने के बाद जब पुलिस ने किसी बहाने से आरोपी बीजेपी नेता मनोज राय को थाने में बुलाया तो जैसे ही मनोज राय को मामला गड़बड़ होने की भनक लगी तो वह थाने भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन वह इतना तेज़ दौड़ गया कि पुलिस के हाथ ही नहीं आया। अब पुलिस द्वारा अलग अलग टीमें बनाकर आरोपी की तलाश की जा रही है। (Bhopal Crime)
पीड़िता ने FIR में लिखवाया है कि 24 मार्च 2024 को कार्यालय से घर आने के दौरान मनोज ने अपने सफ़ेद रंग की कार में उसे बैठाया। भाभी-भाभी कहकर बुलाता था। मनोज उनके घर के पीछे ही रहता है, इसलिए बैठ गई। रास्ते में रात के 8 बजे गाड़ी रोककर उसके साथ रेप किया। आरोपी ने कहा था कि अगर किसी को बताया तो पार्टी से निकला दूंगा। (Bhopal Crime)
स्रोत: Inkhabar (No Edited)
ये भी पढ़ें: मुग़ल बादशाह औरंगज़ेब की क़ब्र तोड़ने की चेतावनी देने वाले पूर्व विधायक पर महाराष्ट्र पुलिस का बड़ा एक्शन
हमारा व्हाट्सएप चैनल जॉइन करने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।