Kisan Andolan News Update: हरियाणा बोर्डर्स पर रात काटने के बाद दिल्ली कूच करने के लिये किसान तैयार, पहले दिन हुआ भारी बवाल

Kisan Andolan News Update: दिल्ली कूच करने से रोके जाने के बाद आक्रोशित किसानों ने अम्बाला के शम्भू बॉर्डर और खनौरी-जींद के दाता सिंह बॉर्डर पर नाकेबन्दी और आँसू गैस छोड़े जाने के बीच किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दिये..

 

चण्डीगढ़: Kisan Andolan News Update: अपनी विभिन्न माँगों को लेकर केन्द्र सरकार के विरुद्ध शुरु हुई किसान आंदोलन-2 का आज दूसरा दिन है। बड़ी संख्या में किसान हरियाणा के बॉर्डर्स पर रुके हुए हैं। किसानों ने अम्बाला के शम्भू बॉर्डर, खनौरी बॉर्डर सहित कई स्थानों पर आन्दोलन की पहली रात काटी है। किसानों के पास खाने पीने का सब समान साथ है।

 

Kisan Andolan News Update

आज बुधवार को किसान फ़िर से दिल्ली कूच करने का प्रयास करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार किसान आन्दोलन-2 के पहले दिन मंगलवार को शम्भू बॉर्डर और दाता सिंह बॉर्डर पर जमकर बवाल हुआ है। शम्भू बॉर्डर पर किसनों व पुलिस के बीच बड़ा टकराव देखने को मिला। यहाँ पुलिस ने किसानों पर ड्रोन के ज़रिये आँसू गैस के गोले दाग़े। (Kisan Andolan News Update)

जवाब में प्रदर्शनकारी किसानों द्वारा पत्थरबाज़ी किये जाने की भी ख़बर है। लेकिन दिन ढलते के बाद किसानों ने दिल्ली कूच करने का प्रयास छोड़ बोर्डर्स पर ही रात गुज़ारने का निर्णय लिया। हालाँकि इस दौरान पुलिस की ओर से लगातार आआँसू गैस के गोले छोड़ने का सिलसिला जारी रहा। (Kisan Andolan News Update)

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार किसानों ने अम्बाला के शम्भू बॉर्डर और खनौरी-जींद के दाता सिंह बॉर्डर पर नाकेबन्दी और आँसू गैस छोड़े जाने के बीच किसानों ने बैरिकेडिंग तोड़ दिये। किसानों और पुलिस के बीच हुए इस संघर्ष में लगभग 100 किसानों के और 24 पुलिस कर्मियों के घायल होने की भी ख़बर है। (Kisan Andolan News Update)

मीडिया रिपोर्ट्स में हरियाणा पुलिस के एक अधिकारी के हवाले से बताया जा रहा है कि प्रदेश में स्थिति नियन्त्रण में है। हरियाणा के कई जनपदों में धारा-144 लगायी हुई है।क़ानून का उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। अगर किसान शान्तिपूर्वक प्रदर्शन करना चाहते हैं तो कर सकते हैं, लेकिन अगर शान्ति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया तो कड़ी कार्यवाही की जायेगी। (Kisan Andolan News Update)
ये भी पढ़ें: दिल्ली के सुल्तानपुरी क्षेत्र में 5 लोगों ने मिलकर सरे राह एक युवक की चाकू से गोदकर की हत्या

You may also like...