Kolkata Rape Case: कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से बलात्कार और हत्या के आरोपी संजय को हुई उम्र क़ैद, CBI ने मृत्युदण्ड की माँग की थी

Kolkata Rape Case:

कोलकाता: Kolkata Rape Case: कोलकाता की एक विशेष अदालत सोमवार को सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज/अस्पताल की ट्रेनी महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के दोषी सिविल वालंटियर संजय रॉय को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सज़ा सुनायी है।

Kolkata Rape Case

विदित हो कि एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव अगस्त-2024 में कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज/हॉस्पिटल के परिसर में मिला था। विशेष कोर्ट के न्यायाधीश अनिर्बान दास ने विगत 18 जनवरी को रॉय को दोषी ठहराया था। इससे पपहले CBI के वकील ने इस अपराध को दुर्लभतम बताते हुए दोषी को मौत की सज़ा की माँग थी। (Kolkata Rape Case)

उन्होंने दलील दी कि पीड़िता एक मेधावी छात्रा थी और समाज के लिये एक सम्पत्ति थी। इस घटना ने पूरे समाज को झकझोर कर रख दिया है। माता और पिता ने अपनी एक होनहार बेटी खो दिया है। यदि डॉक्टर भी सुरक्षित नहीं हैं तो अब क्या कहा जा सकता है? उनके अनुसार केवल मृत्युदण्ड ही समाज में विश्वास बहाल कर सकता है।” (Kolkata Rape Case)

आपको बता दें कि कोलकाता में एक ट्रेनी महिला डॉक्टर का शव बीते वर्ष 9 अगस्त को सुबह आरजी कर मेडिकल कॉलेज/अस्पताल के परिसर के सेमिनार हॉल से बरामद हुआ था। इस केस की शुरुआती जाँच पड़ताल कोलकाता पुलिस की एक विशेष जाँच टीम ने की थी, जिसने आरोपी संजय रॉय को अरेस्ट किया था। (Kolkata Rape Case)

हालाँकि CBI ने अपराध की तिथि के 5 दिन बाद अपनी जाँच  पड़ताल शुरु की। आरोपी संजय रॉय को शहर की पुलिस ने CBI के अधिकारियों के हवाले कर दिया था।  इस केस की सुनवायी की प्रक्रिया 11 नवम्बर 2024 को आरम्भ हुई थी। इस मामले में अब मुक़दमा शुरु होने के 59 दिन बाद निर्णय सुनाया गया है।

ये भी पढ़ें: कानपुर में साइकिल पर सवार होकर SBI की ब्रांच लूटने पहुँचा नक़ाबपोश बदमाश, आते ही गार्ड को मारा चाकू

व्हाट्सएप चैनल जॉइन करने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।

You may also like...