Mehandipur 4 Bodies Found: बालाजी आश्रम में एक ही परिवार के 4 सदस्यों के शव बरामद, देहरादून से राजस्थान बालाजी दर्शन के लिये आये थे

Mehandipur 4 Bodies Found:

राजस्थान: Mehandipur 4 Bodies Found- एक बड़ी ख़बर राजस्थान के मेंहदीपुर बालाजी आश्रम से जहाँ उत्तराखण्ड के देहरादून से बालाजी दर्शन के लिये आये 4 लोग आश्रम में मृत पाये गये। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, मृतकों की पहचान देहरादून रायपुर के बांगखला निवासी 52 वर्षीय सुरेन्द्र कुमार उपाध्याय, 48 वर्षीय कमलेश, 35 वर्षीय नीलम और 32 वर्षीय नितिन उपाध्याय के रूप में हुई है।

Mehandipur 4 Bodies Found

बताया जा रहा है कि यें चारों लोग आश्रम के एक ही कमरे में ठहरे हुए थे। मृतक पिता और पुत्र दोनों ही देहरादून ऑर्डनेंस फ़ैक्टरी में नौकरी करते थे। मृतक 32 वर्षीय नितिन अविवाहित था, जबकि 35 वर्षीय नीलम अपने पति के साथ विवाद के चलते अपने माता पिता के घर पर ही रह रही थी।यें चारों 4 दिन पहले राजस्थान के मेंहदीपुर स्तिथ बालाजी मन्दिर दर्शन करने आये थे। (Mehandipur 4 Bodies Found)

हालांकि एक ओर राजस्थान पुलिस प्रथमदृष्टया इसे सामूहिक आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है। वहीं दूसरी ओर लोगों को संदेह है कि यह परिवार किसी ज़हर खुरानी गिरोह का भी शिकार हो सकता है। बताया जा रहा है जब मेंहदीपुर की रामकृष्ण धर्मशाला में कमरा नम्बर 119 में एक सफ़ाई कर्मचारी कमरे में गया तो उसने देखा कि 2 लोग अचेत अवस्था में बेड पर पड़े हुए हैं और 2 ज़मीन पर पड़े हैं। (Mehandipur 4 Bodies Found)

लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौक़े पर पहुँची, पुलिस ने डॉक्टरों को बुलाया तो डॉक्टरों ने इन सभी को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ के मुँह से झाग भी निकल रहे थे। इसलिये प्रथमदृष्टया राजस्थान पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या मान रही है। हालांकि पुलिस मामले की गहराई से जाँच करने में जुटी है। (Mehandipur 4 Bodies Found)

ये भी पढ़ें: युवती ने हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और एक सिंगर पर लगाया गैंगरेप का आरोप, दोनों के विरुद्ध मामला दर्ज

व्हाट्सएप चैनल जॉइन करने हेतु इस लिंक पर क्लिक करें।

You may also like...