One Nation One Election: केन्द्रीय कैबिनेट ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विधेयक को दी स्वीकृति, जल्द ही संसद में पेश होगा विधेयक
नई दिल्ली: One Nation One Election- देश में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विधेयक को लेकर अब एक बड़ी ख़बर सामने आयी है। दरअसल केन्द्रीय कैबिनेट ने आज (गुरुवार को) इसे अपनी स्वीकृति दे दी है। माना जा रहा है कि इस विधेयक को अगले सप्ताह संसद में पेश किया जा सकता है। आपको बता दें कि भाजपा की अगुवायी वाली केन्द्र की मौजूदा सरकार इस पर तेज़ी से काम कर रही है।
विदित हो कि इससे पूर्व ‘एक देश एक चुनाव’ पर बनी कोविन्द समिति की रिपोर्ट को विगत 18 सितम्बर को केन्द्रीय कैबिनेट से भी स्वीकृति मिल गयी थी। पीएम मोदी ने सबसे पहले वर्ष-2019 में देश के 73-वें स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर ‘एक देश एक चुनाव’ के अपने विचार को आगे बढ़ाया था। (One Nation One Election)
उस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि “देश के एकीकरण की प्रक्रिया हमेशा चलती रहनी चाहिये।” इसी वर्ष 2024 में भी स्वतन्त्रता दिवस के अवसर पर पीएम मोदी ने इस ‘एक देश एक चुनाव’ पर अपने विचार साझा किये थे। (One Nation One Election)
इसके बाद अब केन्द्रीय कृषि मन्त्री शिवराज सिंह चोहान ने कुरुक्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम में विगत 11 दिसम्बर को ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की वकालत करते हुए कहा कि “बार बार होने वाले चुनाव से देश की प्रगति में बाधा उत्पन्न उत्पन्न होती है।
ये भी पढ़ें: OMG! कानपुर में बाइक सवार को 8 किलोमीटर दूर तक घसीटता ले गया डंपर,शव भी अधूरा मिला