Rajkumar Santoshi Sentenced To Jail: प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को कोर्ट ने सुनायी 2 वर्ष की जेल की सज़ा और 2 करोड़ रुपये भरने का दिया आदेश

Rajkumar Santoshi Sentenced To Jail: वर्ष- 2015 में जब फ़िल्म निर्माता राजकुमार संतोषी ने अशोक लाल से 1 करोड़ रुपये उधार लिये थे, लेकिन समय पर उधार चुकता नहीं होने पर अशोक लाल ने राजकुमार संतोषी पर मामला दर्ज करवा दिया था…

 

मुम्बई: Rajkumar Santoshi Sentenced To Jail- देश के मशहूर फ़िल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को आज जामनगर की कोर्ट ने चेक बाउंस के मामले में 2 वर्ष जेल की सज़ा सुनाते हुए उन्हें 2 करोड़ रुपये भी भरने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार राजकुमार संतोषी ने जामनगर के एक व्यवसायी अशोक लाल से 1 करोड़ रुपये उधार लिये थे।

Rajkumar Santoshi Sentenced To Jail

 

लेकिन राजकुमार संतोषी ने समय रहते अशोक लाल को उधार लिये पैसे नहीं लौटाये। लेकिन कुछ समय बाद राजकुमार संतोषी ने अशोक लाल को 10 लाख रुपये के 10 चेक दिये थे लेकिन यें चेक वर्ष 2016 में बाउंस हो गये। इसके बाद अशोक लाल ने फ़िल्म निर्माता राजकुमार संतोषी पर जामनगर की कोर्ट में केस दर्ज करा दिया था। (Rajkumar Santoshi Sentenced To Jail)

मीडिया रिपोर्ट्स में व्यवसायी अशोक लाल के वकील के हवाले से बताया जा रहा है कि कुछ वर्षो पहले तक राजकुमार संतोषी और व्यवसायी अशोक लाल गहरे दोस्त हुआ करते थे। वर्ष- 2015 में जब फ़िल्म निर्माता राजकुमार संतोषी ने अशोक लाल से 1 करोड़ रुपये उधार लिये थे। (Rajkumar Santoshi Sentenced To Jail)

लेकिन समय पर उधार चुकता नहीं होने पर अशोक लाल ने राजकुमार संतोषी पर मामला दर्ज करवा दिया था। एक बार राजकुमार संतोषी ने अशोक लाल को 10 लाख रुपये के 10 बैंक चेक दिये थे, लेकिन वे सभी चेक वर्ष-2016 में बाउंस हो गये थे। उस समय चेक बाउंस होने के बाद अशोक लाल ने राजकुमार संतोषी से बात करने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं हो पायी। (Rajkumar Santoshi Sentenced To Jail)

इसके बाद अशोक लाल ने परेशान होकर जामनगर कोर्ट की शरण ली। कोर्ट में मामला दर्ज होने के बाद भी फ़िल्म निर्माता राजकुमार संतोषी लगभग 18 बार कोर्ट की सुनवायी में शामिल नहीं हुए। हालाँकि बताया जा रहा है कि शुरुआत में कोर्ट ने राजकुमार संतोषी से कहा था कि वह हर बाउंस हुए चेक के लिये अशोक लाल को 15 हज़ार रुपये दें। (Rajkumar Santoshi Sentenced To Jail)

लेकिन अब जामनगर कोर्ट ने इस मामले में अपना अन्तिम निर्णय सुनाते हुए राजकुमार संतोषी को उधार लिये 1 करोड़ रुपये की बजाये दोगुना धनराशि यानि 2 करोड़ रुपये अशोक लाल को देने का निर्णय और 2 वर्ष जेल की सज़ा सुनायी है। (Rajkumar Santoshi Sentenced To Jail)
ये भी पढ़ें: OMG! पति ने काटी पत्नी की गर्दन और कटा हुआ सिर लेकर घूमता रहा सड़कों पर, देखने वाले भी सिहर उठे

You may also like...