Sambhal Crime News: सम्भल में लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा और तंत्र-मंत्र के नाम पर 200 लड़कियों के साथ घिनौनी करतूत, 14 आरोपी गिरफ़्तार
Sambhal Crime News: गिरोह के लोगों द्वारा इन लड़कियों को एक विशेष कोड ‘टीटी’ कहकर पुकारा जाता था और फिर इन्हें तंत्र क्रिया के लिये तैयार किया जाता था। यें लोग इन ग़रीब परिवारों से कहते थे कि उनकी लड़कियां विशेष गुणों वाली हैं और….
सम्भल: Sambhal Crime News- लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा। फिर अश्लील वीडियो बनाना और उनके साथ घिनौना काम करना। लगभग 200 से अधिक लड़कियों और बच्चियों के साथ कुछ ऐसा ही गन्दा काम किया जा रहा था। इस ‘धनवर्षा’ गैंग में बहुत से लोग शामिल थे। इस गैंग का मक़सद था लड़कियों के प्राइवेट वीडिओज़, फोटोज़ पोर्न साइट्स को बेचकर लाखों करोडों रुपये कमाना। उत्तर प्रदेश के सम्भल में पुलिस ने इस धनवर्षा अन्तर्राज्यीय गैंग के सदस्यों का पर्दाफाश कर 14 आरोपियों को गिरफ़्तार किया है।
इस कथित धनवर्षा गिरोह के लोग धन कमाने के नाम पर लड़कियों के साथ गन्दा खेल खेला करते थे। गिरोह के पास 200 लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले हैं। यह गिरोह ग़रीब लड़कियों के परिवारों को झाँसे में लेकर तंत्र-मंत्र क्रिया कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, यह गिरोह पूजा के दौरान लड़कियों के परिजनों को तो कमरे से बाहर कर दिया करता था और फ़िर लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा की जाती थी। इसके बाद तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया शुरू होती थी। तंत्र-मंत्र के बाद लड़कियों के साथ क्या होता था उन्हें स्वयं भी इस बात की कोई जानकारी नहीं है। (Sambhal Crime News)
लेकिन बताया जा रहा है कि इन लड़कियों के न्यूड वीडियोज़ रिकॉर्ड जाते थे, जिन्हें फिर पॉर्न साइट्स को बेच दिया जाता था। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार, राजपाल नाम के एक युवक ने अपहरण और तंत्र क्रिया कर उसे मारने के प्रयास की सूचना धनारी पुलिस को दिये जाने पर गिरोह का खुलासा हुआ है। यह गिरोह ग़रीब परिवारों को पैसे कमाने का लालच देता था और फिर उनकी लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। (Sambhal Crime News)
इस पूरे तंत्र में दुर्लभ वस्तुएं जैसे 20 नख कछुआ, दो मुँहे साँप, उल्लू और विशेष नम्बरों के नोटों के साथ तान्त्रिक क्रिया की बात करते थे। इस धनवर्षा गिरोह के लोगों द्वारा इन लड़कियों को एक विशेष कोड ‘टीटी’ कहकर पुकारा जाता था और फिर इन्हें तंत्र क्रिया के लिये तैयार किया जाता था। यें लोग इन ग़रीब परिवारों से कहते थे कि उनकी लड़कियां विशेष गुणों वाली हैं और उनके ऊपर धन वर्षा होगी। इसके बाद लड़कियों के साथ यह गन्दा खेल खेला जाता था। (Sambhal Crime News)
इस गिरोह का नेटवर्क राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, और राजस्थान तक फ़ैला हुआ था। फ़िलहाल यह गिरोह आगरा में भी बड़ी तेज़ी के साथ फल-फूल रहा था। यह गिरोह पिछले 7 से 8 वर्षों से सक्रिय है, और अब तक सैकड़ों परिवारों की बच्चियों को अपना शिकार बना चुका है। इस गिरोह के पास से मोबाइल फोन, तंत्र-मंत्र में प्रयोग होने वाली वस्तुयें, दुर्लभ कछुआ व अवैध हथियार तक बरामद हुए हैं। इसके अलावा इस गिरोह के पास से 200 अश्लील फोटोज़, वीडियोज़-ऑडियोज़की रिकॉर्डिंग भी बरामद हुई है।
सम्भल पुलिस ने इस गिरोह के 14 सदस्यों को अरेस्ट किया है। इन आरोपियों में यमुना ब्रिज का एक स्टेशन मास्टर रघुवीर पुत्र बाबूराम, गुरु राघवेन्द्र पुत्र स्वर्गीय देवी दयाल भास्कर, पप्पू पुत्र छोटे लाल, रिंकू पुत्र हरिओम, अजय सिंह पुत्र जमुना सिंह आदि शामिल हैं। इसके साथ ही लगभग 200 पीड़ित लड़कियों-बच्चियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है। (Sambhal Crime News)
स्रोत: webdunia/jansatta
ये भी पढ़ें: हरियाणा के फ़रीदाबाद में सूटकेस में मिली महिला की सिर कटी लाश, रेप के बाद हत्या की आशंका
WhatsApp ग्रुप-2 जॉइन करने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।