Spanish Woman Raped in India: स्पेन से घूमने आई महिला से गैंगरेप के बाद की पिटाई, खुद बाइक चलाकर पहुंची हॉस्पिटल

Spanish Woman Raped in India: स्पेन से घूमने आई महिला से गैंगरेप के बाद की पिटाई, खुद बाइक चलाकर पहुंची हॉस्पिटल

झारखण्ड: Spanish Woman Raped in India- भारत की ‘अतिथि देवो भव’ सांस्कृतिक मान्यता को शर्मशार कर देने वाली यह घटना झारखण्ड में हुई। जहाँ स्पने से भारत घूमने यी महिला के साथ दुमका क्षेत्र में गैंगरेप और मारपीट की यह घटना हुई। इस घटना को 7 से 8 लोगों ने अंजाम दिया है।

Spanish Woman Raped in India

गैगरेप और पिटाई के बाद घायल अवस्था में स्पेनिश महिला किसी तरह वहाँ से भागी और खुद बाइक चलाकर हॉस्पिटल पहुँची। फ़िलहाल पीड़ित महिला उपचार हेतु एडमिट है। मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार स्पेन से भारत में घूमने आयी इस महिला की उम्र 28 वर्ष है, जिसके साथ झारखण्ड के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में सामुहिक दुष्कर्म और मारपीट की घटना हुई है। (Spanish Woman Raped in India)

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की देर रात इस स्पेन की विदेशी महिला के साथ उसका पति भी था। यह दम्पत्ति बाइक से भागलपुर जाने के लिये निकले थे। इन्होंने अपने देश की तरह भारत में भी एक स्थान पर रात में रुकने का निर्णय लिया, और टेंट लगाकर यह महिला सोने गयी। (Spanish Woman Raped in India)

लेकिन रात में मौक़ा पाकर 7 से 8 लोग विदेशी महिला के टेंट में घुस गये, और स्पेनिश महिला के साथ इस घिनौनी घटना को अंजाम दिया। इस घटना से हमारे भारत देश की ‘अतिथि देवो भव’ की सांस्कृतिक विशेषता को धब्बा लग गया है। (Spanish Woman Raped in India)

पुलिस ने घटना की गम्भीरता को देखते हुए तत्काल छानबीन शुरु की और 3 लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। जिनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है। (Spanish Woman Raped in India)
ये भी पढ़ें: Google का 10 इंडियन ऐप्स के विरुद्ध बड़ा एक्शन, इसमें 3 लोकप्रिय भारतीय ऐप्स भी शामिल, जाने वें कौन कौन सी ऐप्स हैं

You may also like...