Categories: Political Saharanpur

यू पी के इस शहर में BJP को बड़ा झटका, असपा को फायदा

भाजपा को छोड़कर असपा में शामिल हुवे अफ़ज़ाल खान बदलेंगे गंगोह विधानसभा के समीकरण, क्षेत्र में बड़ा और मजबूत जनाधार रखते हैं अफ़ज़ाल खान

सहारनपुर नगर पंचायत नानौता के पूर्व चेयरमैन और मौजूदा चेयरमैन रूमाना खान के पति अफ़ज़ाल खान ने कल छुटमलपुर में असपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में भाजपा छोड़कर असपा ग्रहण कर ली है। आज़ाद समाज पार्टी का जिस तरह से लगातार जनाधार बढ़ता जा रहा है और कई जिलों में मजबूत जनाधार वाले नेता असपा में शामिल हो रहे हैं उससे साफ़ ज़ाहिर हो रहा है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में असपा बसपा से कहीं ज़्यादा बेहतर स्थिति में नज़र आएगी, जहां एक तरफ़ युवा दलित वोटर बसपा से किनारा कर लगातार असपा में शामिल हो रहा है वहीं अगर सर्वसमाज की बात करें तो मुस्लिम, गुज्जर, ठाकुर, ब्राह्मण, जाट समाज के राजनीतिक लोग भी लगातार असपा में जॉइनिंग कर रहे है। सहारनपुर में असपा को बड़ी कामयाबी मिली है जहां नानौता और गंगोह विधानसभा क्षेत्र में अपनी मजबूत स्थिति के कारण चर्चाओं में रहने वाले अफ़ज़ाल खान अपनी पूरी टीम के साथ असपा के साथ खड़े हो गए हैं।

अफ़ज़ाल का असपा में जाना सिर्फ़ चेयरमैन चुनाव की रणनीति नही है बल्कि साफ दिखाई दे रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में गंगोह विधानसभा क्षेत्र से असपा का चुनावी चेहरा अफ़ज़ाल ही होंगे और अगर ऐसा हुवा तो गंगोह सीट के चुनावी समीकरण बदलने भी तय है। नानौता इलाके के युवाओं में जहां अफ़ज़ाल की छवि मजबूत और भरोसेमंद साथी की मानी जाती है वहीं गंगोह विधानसभा के तमाम पठान बहुल गांवों में उनकी रिश्तेदारियां और नाते उनको मजबूती प्रदान करते हैं, मुसलमान मतदाताओं के अलावा हिन्दू मतदाताओं में भी उनकी खासी पकड़ मानी जाती है, नानौता में अपने और अपनी पत्नी के चुनाव में कई कई मुसलमान उम्मीदवार होने के बावजूद उन्होंने हिन्दू वोटरों की बदौलत जीत हासिल कर विरोधियों को चित्त किया है।

You May Also Like

More From Author