Categories: Uttar Pradesh

जेल पहुंची महिला आयोग की अध्यक्ष

राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर द्वारा जिला कारागार गाजियाबाद का भ्रमण व निरीक्षण किया

गाजियाबाद राष्ट्रीय महिला आयोग की माननीय अध्यक्षा श्रीमती विजया रहाटकर द्वारा जिला कारागार गाजियाबाद का भ्रमण व निरीक्षण किया गया। कारागार परिसर में आगमन पर माननीय अध्यक्षा महोदया को सुरक्षा बलों द्वारा ‘गार्ड ऑफ ऑनर देकर सलामी दी गयी तथा जेल अधीक्षक श्री सीताराम शर्मा द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। माननीय अध्यक्ष महोदय द्वारा कारागार के महिला परिसर का निरीक्षण किया गया तथा महिला बंदियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं, स्वास्थ्य, खान-पान तथा उनके बच्चों की शिक्षा व विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी ली गयी तथा महिला बंदियों के साथ रह रहे बच्चों से उनके खान-पान, चिकित्सा, मनोरंजन व स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बारे में पूछताछ की गयी। महिला आहते में स्थित पाकशाला, अस्पताल, क्रेच, बालक्रीडा स्थल का निरीक्षण किया गया तथा महिला बंदियों हेतु चलाये जा रहें कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों का यथा सिलाई, कढाई कम्प्यूटर प्रशिक्षण, प्रौढ शिक्षा एवं ब्यूटीसियन ट्रेनिंग की भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। महिला अहाते में स्थापित कल्पना चावला पुस्तकालय का निरीक्षण करते हुए कहा कि पुस्तकालय के माध्यम से महिला बंदी अपने स्वयं का विकास कर स्वावलंबी बन सकती हैं। महिला बंदियों द्वारा स्वागत गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की गयी। माननीय अध्यक्ष महोदया द्वारा बच्चों को पुस्तकें एवं मिष्ठान वितरण किया गया तथा महिला प्रांगण में आम्रपाली पौधे का रोपड किया गया। महिला बंदियों को सम्बोधित करते हुए बताया गया कि उनके द्वारा कारागार में भ्रमण कर महिला बंदियों को दी जा रही भौतिक सुविधाओ यथा खानपान रहन-सहन एवं विधिक सहायता के साथ-साथ उनकी बदलती मनोवृत्तियों के दृष्टिगत महिलाओ की स्थिति में सुधार एवं उनके हितो का संरक्षण सुनिश्चित किया जाना हैं। कारागार में महिला बंदियों को दी जा रही सुविधाओं एवं उनके कौशल विकास हेतु किये जा रहे कार्यों की सराहना की गयी। महिला अहातें के भ्रमण के उपरान्त कारागार में स्थापित नौग्रह वाटिका एवं डा० सम्पूर्णानन्द पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया एवं पुस्तकालय की साजसज्जा एवं उपलब्ध विभिन्न विधा की पुस्तकों की प्रशांसा की गयी। कारागार की साफ सफाई सराहना की गयी। जेल अधीक्षक श्री सीताराम शर्मा द्वारा कारागार में बंदी सुधार एवं कौशल विकास कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी तथा बंदियों द्वारा बनायी गयी पेंटिंग उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। उक्त अवसर पर जेलर श्री के०के० दीक्षित, जिला सूचना अधिकारी श्री वाई० पी० सिंह, एसीपी सुश्री प्रियाश्री पाल, अतिरिक्त सचिव सुश्री राधिका चक्रवर्ती, उपनिदेशक श्रीराम अवतार सिंह, विशेष समन्वयक सुश्री नेहा महाजन, उपजेलर श्री बृजेश नारायण पांडेय, श्रीमती शिवानी यादव, सुश्री विजयलक्ष्मी गुप्ता, सुश्री करूणेश कुमारी तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author