सहारनपुर से नईम को भोपाल एटीएस उठाकर ले गई

नईम पर मध्य प्रदेश ATS ने पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स से संपर्क रखने के आरोप लगाए, परिजनों ने पकड़े गए नईम अब्दुल को बताया पिछले 7 साल से मानसिक रोगी किया है पूरा मामला

सहारनपुर नानौता थाना अंतर्गत शुक्रवार की दोपहर नानौता मोहल्ला अफगानान स्थित नईम अब्दुल पुत्र मुस्तफा के मकान में थाना नानौता पुलिस की मोजूदगी में मध्य प्रदेश ATS (एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड) ने जबरदस्त तरीके से छापेमारी की मौके से पुलिस ने नईम अब्दुल पुत्र मुस्तफा (40) को गिरफ्तार किया है, नईम अब्दुल की गिरफ्तारी से पहले ही मध्य प्रदेश ATS (एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड) ने इस पूरे मामले का प्रेस नोट जारी करते हुए बताया मध्य प्रदेश ATS (एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड) ने पाकिस्तान में मौजूद हैंडलर्स से संपर्क रखने के आरोप में भोपाल के रहने वाले मोहम्मद फ़राज़ उर्फ़ खालिद सैफुल्ला (34) को गिरफ़्तार किया है। उसने एजेंसी के सामने कबूल किया कि वह टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप के ज़रिए उनसे जुड़ा हुआ था। उसके खिलाफ मध्य प्रदेश ATS ने अपराध संख्या 6/26 धारा 152 BNS और UAPA की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ में मोहम्मद फराज उर्फ़ खालिद सेफुल्ला ने बताया नईम अब्दुल ने ही मुझे देश विरोधी गतिविधियों के लिए पाकिस्तानी हैंडलर्स से सम्पर्क कराया था धीरे धीरे में सीधे हैंडलर्स से बात करने लगा इस के लिए मुझे नईम अब्दुल ने ही तैयार किया था।

गिरफ्तारी के बाद नईम अब्दुल के परिजनों ने नईम को पिछले 7 से 8 साल से मानसिक रूम से बीमार बताया वह किसी भी मस्जिद में नमाज नही पढ़ता,वह किसी भी मोलाना इमाम को अच्छा नही मानता,तबलीगी जमात को भी बुरा भला मानता है,जबसे उसके माता पिता का देहांत हुआ है तब से वह दिमागी संतुलन खो बैठा घर में किसी से भी कोई बात नही करना, घर में ही नमाज पढना खुदको अपने कमरे में बन्द रखता था,आस पास के पडोस में रहने वाले लोगो का भी कहना था कि हमने कभी उसको किसी के साथ बात करते हुए नही देखा उसका व्यावहार नार्मल आदमी वाला नही है इसी कारण उसकी 40 साल उम्र होने के बाद भी शादी नही की वह कोई काम करना नही जनता है पुलिस जब उससे पूछताछ करेगी तो वह उसको मानसिक रूप से बीमार ही पायेगी यदि नईम अब्दुल ने कोई अपराध किया है तो उसको इसकी सजा मिलनी ही चाहिए साथ में इलाज भी जिससे उसका मानसिक संतुलन सही हो जाये।

You May Also Like

More From Author