Categories: Crime Uttar Pradesh

*नीले ड्रम वाली मुस्कान और उसके प्रेमी को सजा ए मौत, मेरठ मप्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने वाली मुस्कान को फांसी की सजा सुनाई गई है। मुस्कान के प्रेमी सौरभ राजपूत को भी जज अरविंद कुमार मिश्रा ने फांसी की सजा सुनाई है।

नीले ड्रम सौरभ हत्या कांड के दोषी मुस्कान ओर साहिल को कोर्ट ने जारी किया मौत का फरमान, सुनाई फांसी की सजा

मेरठ मशहूर नीला ड्रम हत्या कांड मामले में प्रेमी के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या करने वाली मुस्कान को फांसी की सजा सुनाई गई। उसके प्रेमी साहिल को भी कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई।सजा सुनाने से पहले जेल में बंद मुस्कान और साहिल को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जोड़ा गया। सजा सुनते ही मुस्कान रस्तोगी और साहिल फूट-फूटकर रोने लगे। जज ने मुस्कान से पूछा- तुम अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या में दोषी हो, क्या सजा चाहती हो? उसने जवाब दिया- मेरी बच्चियों का ख्याल रखा जाए। फिर वह खामोश हो गई। इसके बाद साहिल से यही सवाल पूछा गया, तो वह चुप रहा।सजा के ऐलान के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं। कहा कि शांति से न्याय मिल गया। बता दें कि सौरभराजपूत की हत्या 3 मार्च 2025 को हुई थी। शव को 5 टुकड़ों में काटकर नीले ड्रम में भर दिया गया था।सौरभ के भाई बबलू ने बताया- हमें उम्मीद थी कि इंसाफ मिलेगा। हमने तो शुरू से एक ही बात रखी थी कि हमें तो फांसी चाहिए।उन्होंने कहा कि हमें आज बहुत खुशी हो रही है कि उनको फांसी की सजा हो गई है। अगर वो आगे कुछ कार्रवाई करेंगे, तो हम भी जाएंगे।सौरभ की मां ने कहा हम तो माता रानी से यही दुआ मना रहे थे कि जो भी गलत काम कर रहे है, उनको फांसी की सजा मिलनी चाहिए। अभियोजन पक्ष के वकील विजय बहादुर ने बताया कि साहिल ओर मुस्कान को मृत्यु दंड दिया गया है 20 हजार का जुर्माना भी लगा बहस शुरू होने से पहले कोर्ट में जिला जज ने वीसी के जरिए मुस्कान-साहिल को ऑनलाइन जोड़ा गया। जेल से दोनों जुड़े। दोनों से 5-5 मिनट जिला जज अरविंद मिश्रा ने बातचीत की। जज ने नाम, शिक्षा और घर के सदस्यों के बारे में जानकारी ली। इसके बाद कहा- तुम अपने पति सौरभराजपूत की हत्या में दोषी हो, क्या कुछ कहना चाहती हो। इस पर मुस्कान ने जज से कहा कि मेरी बेटी छोटी है और उसका ख्याल रखा जाए। इसके बाद मुस्कान ने कुछ नहीं बोला। उसके बाद जज ने साहिल से भी भी हुई सवाल किया लेकिन साहिल चुप रहा जिला जज अरविंद कुमार मिश्रा ने मुस्कान और साहिल को सौरभ राजपूत की हत्या में फांसी की सजा दी। इस दौराम जज ने कहा कि यह एक नृशंस हत्याकांड है, जिसे मुस्कान और साहिल ने अंजाम दिया। इसमें किसी भी तरीके की माफी स्वीकार नहीं होगी। जेल से मुस्कान और साहिल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगके जरिए कोर्ट से जुड़े थे। जैसे ही दोनों फांसी की सजा सुनी, तो फूट-फूटकर रोने लगे।

You May Also Like

More From Author