प्रयागराज। केंद्रीय कारागार नैनी में शनिवार की देर शाम एक बड़ी घटना हो गई। जेल के भीतर आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी ने फंदे से लटक कर जान दे दी
इसका पता तब चला, जब बैरक बंद होने के समय गिनती के दौरान एक बंदी कम मिला। और जेल के अंदर हड़कंप मच गया। खोजबीन शुरू हुई तो उसका शव दरी गोदाम के समीप स्थित आम के पेड़ से गमछे के सहारे लटकता मिला,
कौशांबी जिले के पश्चिम शरीरा थानांतर्गत बरुआ गांव निवासी रामेश्वर सिंह के बेटे 60 वर्षीय उदयराज लोध को गांव के ही एक युवक की हत्या के मामले में 12 दिसंबर 2023 को आजीवन कारावास की सजा मिली थी। 20 जुलाई को उसे कौशांबी जिला कारागार से केंद्रीय कारागार नैनी में स्थानांतरित किया गया था। वह जेल के चक्र संख्या दो में बंद था।
