सहारनपुर के कैलाशपुर से ताल्लक रखने वाले साद अली ख़ान ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। अमेरिका में आयोजित “मेजर लीग क्रिकेट ” (MLC 2026) में 4 जुलाई को पोमोना (कैलिफोर्निया) में खेले गए वॉशिंगटन फ्रीडम और सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के रोमांचक मुकाबले के बाद, साद को “प्लेयर ऑफ द मैच” का प्रतिष्ठित अवार्ड प्रदान करने का सम्मान मिला।
यह अवार्ड वॉशिंगटन फ्रीडम के ऑस्ट्लियाई ऑलराउंडर जैक एडवर्ड को दिया गया, जिन्होंने मैच में शानदार गेंदबाज़ी करते हुए सिर्फ 13 रन देकर 4 विकेट झटके और अपनी टीम को 5 विकेट से जीत दलाई। इस जीत के साथ वॉशिंगटन फ्रीडम पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई।
बता दें कि साद अली ख़ान, लॉस एंजिलिस में 2028 में होने वाले ओलंपिक और पैरालंपिक गेम्स में “हेड ऑफ रिजल्ट्स टेक्नोलॉजी सर्विसेज” के पद पर कार्यरत हैं और साथ ही साहरनपुर के क्रिसट पब्लिक स्कूल (CPS) के संस्थापक भी हैं। वे सहारनपुर के पूर्व सांसद मंसूर अली ख़ान के पुत्र हैं।
सहारनपुर की मिट्टी से निकलकर अमेरिका जैसे बड़े मंच तक का यह सफर, क्षेत्र के युवाओं के लिए एक बड़ी प्रेरणा है। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, दोस्तों और पूरे सहारनपुर में खुशी की लहर है।
