Categories: Ajab Ghazab India

उत्तर प्रदेश पुलिस ने राजस्थान में जाकर मांगी रिश्वत और धरे गए

यूपी में ही नहीं अब दूसरे राज्यों में भी रिश्वत मांग रही यूपी की पुलिस, नतीजा पकड़े गए मौके से, रिश्वतखोरो के खिलाफ एकजुट होकर लड़िए, रिश्वतखोरों को इनकी सही जगह पहुंचाएं

सीकर में यूपी पुलिस के चार जवान रिश्वत लेते गिरफ्तार, केस खत्म कराने के नाम पर मांगे थे 2.80 लाख

सीकर (राजस्थान)। उत्तर प्रदेश पुलिस के चार जवानों को राजस्थान के सीकर में कथित तौर पर 2.80 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि जवान एक मामले को खत्म कराने के एवज में रिश्वत लेने पहुंचे थे। कार्रवाई राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने की।

बताया जा रहा है कि पकड़े गए चारों पुलिसकर्मी अयोध्या साइबर पुलिस में तैनात हैं। आरोपियों की पहचान सब इंस्पेक्टर यशवंत सिंह, कांस्टेबल गौरव, कांस्टेबल सोहनलाल और कांस्टेबल पवन त्रिपाठी के रूप में बताई गई है।

एसीबी की गाड़ी को टक्कर मारकर भागने की कोशिश

आरोप है कि रिश्वत की रकम लेने के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने चारों को पकड़ने की कार्रवाई की। इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर मौके से भागने का प्रयास किया और एसीबी की गाड़ी को टक्कर मार दी। हालांकि टीम ने पीछा कर चारों को पकड़ लिया।

मामले में एसीबी की ओर से आगे की कार्रवाई और पूछताछ की जा रही है। चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों की जांच जारी है।

गिरफ्तारी से जुड़े मुख्य बिंदु

तैनाती का स्थान ये सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तैनात थे।पकड़े गए आरोपी: इनमें एक सब-इंस्पेक्टर (यशवंत सिंह) और तीन कांस्टेबल (पवन त्रिपाठी, सोहनलाल, और गौरव चारग) शामिल हैं।रिश्वत का कारण: आरोप है कि इन पुलिसकर्मियों ने एक साइबर मामले में शिकायतकर्ता के भाई का नाम मुकदमे से हटाने या उसे मुलजिम नहीं बनाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

रकम: शुरुआती बातचीत में 4 लाख रुपये मांगे गए थे, जिसे बाद में 2.80 लाख रुपये में तय किया गया था।कार्रवाई: एसीबी की टीम ने ट्रैप लगाकर सीकर में इन्हें गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई के बाद उत्तर प्रदेश में भी संबंधित अधिकारियों द्वारा इन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया गया है।

You May Also Like

More From Author