IAS से इस्तीफा देने वाली दिव्या मित्तल अब यूपी में करेंगी राजनीति, बोलीं- किसी पार्टी के साथ नहीं.अकेले चलूंगी

लखनऊ 13 साल की प्रशासनिक सेवा छोड़ चुकीं पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल अब राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी में हैं।

उनके ताजा वीडियो संदेश ने संकेत दिए हैं कि वह किसी स्थापित राजनीतिक दल का हिस्सा बनने के बजाय अपनी अलग राजनीतिक राह बनाने का फैसला किया है। उत्तर प्रदेश से इस नई राजनीतिक पारी की शुरुआत करेंगी।

दिव्या मित्तल ने कुछ दिन पहले आइएएस सेवा से त्यागपत्र देकर यह सवाल छोड़ दिया था कि आखिर प्रशासनिक सेवा छोड़ने के बाद उनका अगला कदम क्या होगा। अब उन्होंने खुद सामने आकर लोगों से संवाद शुरू किया है। उन्होंने कहा कि यदि लोगों को लगे कि यह उनकी भी आवाज है तो वे दिए गए वाट्सएप नंबर (9198956957) पर संदेश भेज सकते हैं।

दिव्या मित्तल के इस कदम को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि उनके सामने राजनीति में आने के कई रास्ते हो सकते थे। इस्तीफे के बाद इंटरनेट मीडिया पर उन्होंने खुद उन संभावनाओं का जिक्र किया था- परिवार को समय देना, विदेश लौटना, कोचिंग, किताब लिखना या राजनीति में आना।

You May Also Like

More From Author