हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के तार जितेन्द्रमान सिंह उर्फ गोगी गैंग से जुड़ रहे है. गोगी गैंग के सरगना भोलू सहापुरिया ने अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी ली है।
जितेन्द्रमान सिंह उर्फ गोगी दिल्ली के अलीपुर का गैंगस्टर था। उसके खिलाफ दिल्ली-NCR में हत्या, रंगदारी के कई आपराधिक मामले दर्ज थे। हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया की हत्या समेत कई सनसनीखेज मामले में गोगी और उसके गैंग के खिलाफ दर्ज है।
दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में सोनीपत के जयदीप जग्गा ने जितेन्द्र गोगी की गोलियां चलाकर हत्या कर दी थी. गोगी को जब कत्ल किया गया तो वह पुलिस अभिरक्षा में पेशी पर जा रहा था.
गोगी की हत्या उसके खास दुश्मन सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया ने कराई थी. गोगी की हत्या के बाद सोनीपत के दीपक बॉक्सर ने गोगी गैंग की कमान संभाली थी.
गोगी गैंग जमीनों पर कब्जे, रंगदारी वसूलना और सुपारी किलिंग के ठेके लेता है. अगस्त-2026 में दिल्ली पुलिस ने कम से कम 10 मामलों में रंगदारी वसूलने वाले गोगी गैंग के चिराग काला और सागर सेठी को गिरफ्तार किया था.
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान इन दिनों सोनीपत में ही अपने वीडियोज की शूटिंग कर रहा था. उसने रंगदारी की धमकियों के चलते करीब 7 महीने पहले सोनीपत में रहना बंद किया और अपने गांव के पास शामली शहर में शिफ्ट हो गया.
अंकित के करीबी बताते है कि उसे लगातार रंगदारी और मर्डर की धमकियां भी मिल रही थी. लेकिन पुलिस को इसकी सूचना नही दी गयी. भोलू सहापुरिया के स्टेटस के बाद यह भी स्पष्ट हो गया है कि अंकित की हत्या रंगदारी वसूलने और पुरानी रंजिश के चलते की गयी है।
